नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में तीन कर्तव्यों की बात कही है। उन्होंने रविवार को बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा फोकस गरीबों के कल्याण पर होगा। एससी-एसटी वर्गों का बजट में जिक्र करते हुए निर्मला ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि उपेक्षित और पिछड़े वर्गों का विकास हो। उनके लिए योजनाएं तैयार की जाएं। यही नहीं कर्तव्य भवन में तैयार बजट को पेश करते हुए निर्मला ने तीन कर्तव्यों की बात भी कही। फाइनेंस मिनिस्टर ने पहला कर्तव्य दुनिया की हलचल के बीच भारत को एक प्रतिस्पर्धी बाजार के तौर पर खड़ा करना बताया। उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य होगा कि तेज और स्थायी विकास दर हो। इसके लिए हम उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे। इसके अलावा प्रतिस्पर्धी माहौल को देखते हुए देश के बाजार को तैयार करेंगे। वहीं दूसरे कर्तव्य ...