बोकारो, फरवरी 20 -- बेरमो। फुसरो नप चुनाव में चेयरमैन के लिए महिला प्रत्याशियों का चुनावी दंगल अब घमासान होता जा रहा है। कांग्रेस, भाजपा और झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला के आसार बन रहे हैं। दूसरे दलों के नेताओं ने भी इन प्रत्याशियों को समर्थन देकर दंगल को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। दलीय चुनाव नहीं होने के बावजूद राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे तीखे मोड़ पर लाकर धारदार बना दिया है। 28 वार्डों में 129 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच भी कई वार्ड चर्चे में हैं। यह अहंकार बनाम जनता की प्रतिष्ठा की लड़ाई : भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बुधवार को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और ने...