नई दिल्ली, जून 6 -- Who will be new BJP President: कौन बनेगा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कई नामों की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर संगठन चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से कुछ भी नई जानकारी नहीं दी गई है। बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे से अधिक राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद उम्मीद जगी की जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हो जाएगा। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इसे फिर से टाल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले भाजपा को कई राज्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.