मैनपुरी, मार्च 15 -- कौन बनेगा भाजपा का जिलाध्यक्ष। लंबे इंतजार के बाद आज इस बात का फैसला हो जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव अधिकारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा आज रविवार को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इस दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। तकरीबन दो माह पहले एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मैनपुरी आकर जिलाध्यक्ष बनने के दावेदारों से बात की और उनके आवेदन लिए। 29 आवेदन जिलाध्यक्ष पद के लिए आए। इन आवेदनों को लेकर श्रीचंद शर्मा लखनऊ पहुंचे और आवेदकों की सूची नेतृत्व को सौंप दी। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। दो बार यह सूची लखनऊ से दिल्ली भेजी गई और दिल्ली से फिर वापस लखनऊ आई। लेकिन जिलाध्यक्ष के नाम का अंतिम फैसला नहीं हो सका। चर्चा इस बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.