बोकारो, जनवरी 4 -- करगली। करगली बाजार स्थित केंद्रिय कौटिल्य भवन में कौटिल्य महापरिवार बेरमो की बैठक की अध्यक्षता महापरिवार के सचिव बृज बिहारी पांडेय व संचालन संगठन सचिव रामनरेश द्विवेदी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि महापरिवार का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सांप्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देना है। ब्राह्मणों का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है, इसलिए सभी शिक्षा को बढ़ावा दें। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से महापरिवार का स्थापना दिवस करगली बाजार स्थित कौटिल्य भवन परिसर में 14 जनवरी को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। अनिलचंद्र झा, शंभू दुबे, बसंत पाठक, पंकज पांडेय, झब्बू तिवारी, टूनटून तिवारी, रितेश तिवारी, रविंद्र तिवारी, तरुण चक्रवर्ती, श्र...