बोकारो, जनवरी 2 -- फुसरो। 14 जनवरी को कौटिल्य महापरिवार बेरमो का 10वां स्थापना दिवस को सद्भावना सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय समिति की ओर से तैयारी की जा रही है। सचिव बृज बिहारी पांडेय, अध्यक्ष अजय झा, देवतानंद दुबे, राम नरेश द्विवेदी व रामकिंकर पांडेय ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ लेकर चलना ही कौटिल्य महापरिवार का उद्देश्य है। आयोजन एसबीआई करगली शाखा के पास नवनिर्मित कौटिल्य भवन किया जाएगा। शंभू दूबे व आनंद मिश्रा ने कहा कि शोभा यात्रा निकाली जाएगी। विद्यार्थी पांडेय, शंकर चक्रवर्ती, मनोज पाठक, जय प्रकाश पाठक, प्राणेश गिरि, मनोज गिरि, मनोज पाठक, बसंत पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, रविंद्र तिवारी आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...