लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने गुरुवार को कौटिल्य भवन स्थित मूल्यांकन सेल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भवन में प्रथम तल पर गंदगी देखकर वह भड़क उठे और जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई व साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कुलपति ने निरीक्षण के दौरान ज्योतिर्विज्ञान विभाग पहुंचे और यहां शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की। इसके बाद वह साइंस कैंटीन भी गए जहां उन्होंने भोजन व खाद्य पदार्थों को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने कैंटीन संचालक को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र में शिक्षकों से चर्चा करते हुए उसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.