मधुबनी, मार्च 6 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित कौआहा गांव में दो घरों में आग लगने से 9 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक मवेशी झुलस गया है। जिसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना में करीब दो लाख की क्षति हो गई। मंगलवार की रात गृहस्वामी प्रमोद राउत का व उसके चाचा दोनों घर के बरामदे पर सोए हुए थे। रात करीब ग्यारह बजे उन्हें घर मे आग लगने का आभास हुआ। इसके बाद दोनों भाई ग्रामीणों को हल्ला करके बुलाए। इस बीच स्थानीय चौकीदार ने घटना की जानकारी थाना को दी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। घर मे बंधे आठ बकरी व एक गाय की आग में जलने से मौत हो गई। जबकि तीन बकरी व एक गाय पूरी तरह से झुलस चुकी थी। गृहस्वामी प्रमोद राउत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.