नवादा, फरवरी 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 14 प्रखंडों में धान खरीद का कार्य जारी है। इसका सीधा लाभ जिले के हजारों किसानों को मिल रहा है। नवादा जिले में अब तक कुल 173 पैक्स यानी प्राथमिक कृषि साख समिति और 10 व्यापार मंडलों के माध्यम से धान की खरीदारी की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में अब तक कुल 8,491 किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेची है, जिससे जिले में कुल 66,500.900 मीट्रिक टन धान का संग्रह किया जा चुका है। हालांकि अब भी महज 68.3 फीसदी ही धान क्रय हो सका है। कौआकोल प्रखंड में सबसे अधिक और काशीचक में सबसे कम धान की खरीद हुई है। ऐसे में लक्ष्य पाना फिलवक्त मुश्किल लग रहा है। हालांकि धान क्रय की गति बढ़ाने पर विभाग का सारा ध्यान लगा है। लक्ष्य प्राप्ति को लेकर डीएम रवि प्रकाश स्वयं धान क्रय की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ज...