नवादा, मार्च 17 -- नवादा/कौआकोल, हिप्र/एसं दबंगों ने जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र की महुडर पंचायत के मननपुर गांव में पैक्स अध्यक्ष के घर पर चढ़कर हरवे-हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महुडर पैक्स के अध्यक्ष अरविन्द कुमार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जाती है। घायलों में पैक्स अध्यक्ष के अलावा उनकी पत्नी मीना देवी, बेटा सत्येन्द्र कुमार, नाती शिवम कुमार व राजाराम साव शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से आरंभिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जाता है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपित भाग निकले। दस लोगों को बनाया गया आरोपित मामले में मननपुर गांव के अम्मातरी टोले के कैलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.