गंगापार, अक्टूबर 12 -- विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत कौंधियारा में पथ संचलन संपन्न हुआ। यह रैली मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज से शुरू होकर ब्लॉक कौंधियारा होते हुए डिग्री कॉलेज से वापस मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली में संघ के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में संघ की सौ वर्षों की सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला गया और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया गया। पथ संचलन का मार्ग ऐसा तय किया गया कि संदेश क्षेत्रवासियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.