गंगापार, अक्टूबर 3 -- यमुनापार के कौंधियारा क्षेत्र के देवरा गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर अनुशासन और शौर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव की मुख्य सड़कों से होकर स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन निकाला गया। घोष की धुन पर दंड कंधे पर रख कदमताल करते स्वयंसेवकों ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम और प्रार्थना से हुआ। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता घनश्याम ने हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान पर जोर देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर भारत को वैभवशाली बनाना है। इसके बाद जयघोष करते हुए स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दो-दो की कतार में पथ संचलन के लिए निकले। मार्ग में ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.