गंगापार, फरवरी 3 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र की एक युवती के माघ मेला के दौरान संगम से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम निरौधा, पोस्ट बढ़हा निवासी कृष्णमूर्ति मिश्र की 22 वर्षीय पुत्री कोमल मिश्रा शनिवार को अपने भाई और बहन के साथ संगम नोज पर स्नान करने आई थीं। बताया गया कि तीनों ने एक साथ स्नान किया, लेकिन स्नान के दौरान ही कोमल मिश्रा अचानक परिजनों से बिछड़ गईं। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने दारागंज थाने में गुमशुदगी की सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...