प्रयागराज, फरवरी 21 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाही करने वाले बीआरटी और सुपरवाइजरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। रिपोर्ट में लापरवाही बरतने पर सोरांव व कौंधियारा के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने टीबी ऑइडेंटीफिकेशन के कार्य में लापरवाही बरतने पर मऊआइमा के एमओआईसी का स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीएचएनडी सेशन की इंटेसिवली मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों को भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह, सीएमओ डॉ. एके तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.