धनबाद, फरवरी 9 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव मंदिर में शिव परिवार व शिव लिंग के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का समापन रविवार को विधिवत हवन पूजन के साथ हुआ। लोगों ने सामूहिक रूप से हवन में आहूति दी। वैदिक मंत्रोच्चारण से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया। हवन पूजन के बाद खिचड़ी भोग लगाया गया। भंडारे में 35 00 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। बाबा के दरबार में झरिया विधायक रागिनी सिंह पहुंची। पूजा अर्चना कर माथा टेका। अनुष्ठान में जामाडोबा, डुमरी, भौंरा,कालीमेला, लालबंगला, जीतपुर आदि जगहों से काफी संख्या श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में सुधीर सिंह, आदित्य वर्मा, राजकिशोर सिंह, राजकुमार सिंह(राजू) भूषण कुमार, किशोर गुप्ता, उमेश शर्मा, भोला रजक, दीपू लाला,के डी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.