धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। सरायढेला की को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मंगलवार को श्रीराम सेना की बैठक हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जो मेयर प्रत्याशी जिले की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के साथ संगठन व सनातन की रक्षा के प्रति आवाज उठाएंगे, उन्हें संगठन के समस्त व कार्यकर्ता विजयी बनाएंगे। सभी प्रत्याशियों के कार्यकलाप व घोषणा-पत्र पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस निर्णय का संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से समर्थन किया। मौके पर अंकित पासवान, पिंटू चंद्रवंशी, बंटी विश्वकर्मा, रवींद्र पांडे, बंटी कुमार, पंकज कुमार व उमेश तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.