जमशेदपुर, जून 22 -- पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में महारक्तदान शिविर लगाया गया। शनिवार को सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष व अशोक भालोटिया की स्मृति में को-ऑपरेटिव कॉलेज में सुबह से ही रक्तदान करने वालों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कुल 504 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भेंट स्वरूप हेलमेट दिया गया है। रक्तदाता दूसरों की मदद कर रहे हैं, ऐसे में संस्था भी सभी रक्तवीरों को हेलमेट प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य सड़क हादसे से जान बचाने के लिए हेलमेट पहनने का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की। शिविर को सफल बनाने में अजय भालोटिया, अभिषेक भालोटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.