मोतिहारी, दिसम्बर 31 -- मोतिहारी। केंद्रीय सहकारिता बैंक मोतिहारी के अध्यक्ष पद पर होनेवाले उप चुनाव में निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ही वोटर होंगे। जिस पैक्स में चुनाव नहीं हुआ है,उस पैक्स के अध्यक्ष उप निर्वाचन में वोटर नहीं होंगे। यह जानकारी एआरओ सह डीसीओ प्रिंस अनुपम ने दी। उन्होंने बताया कि को-ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए 16 जनवरी 26 को मतदान होना है। उप चुनाव को लेकर जिले के 409 पैक्स के निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ही मतदान में भाग लेंगे। वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुका है। आगामी 3 व 5 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित है। 6-7 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 9 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी की तिथि है। 16 जनवरी को कलेक्ट्रेट के डॉ.राधा कृष्णन भवन में मतदान व गणना होगी। मतदान समाप्ति के पश्चात मत...