नई दिल्ली, मार्च 19 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपति हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। मोहिंदर सिंह (70) की गला घोंटकर जबकि उनकी पत्नी दलजीत कौर की घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति की लाशें दो अलग-अलग कमरों में सड़ते हुए बरामद की गईं। उनका नाइट अटेंडेंट, जो कुछ दिन पहले ही उनके घर आया था, गायब बताया जाता है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि वारदात को रविवार देर रात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद दो दिन तक लोगों को भनक तक नहीं लगी कि घर में दोनों लाशें पड़ी हैं। हैरानी की बात यह कि बुजुर्ग दंपति के दो बेटे पड़ोस में ही रहते हैं। लेकिन दो दिन तक किसी बेटे ने उनकी सुध नहीं ली। बताया जाता है कि मंगलवार को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.