नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने विकेट के बीच गजब की फिटनेस दिखाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने पंजाब के फील्डरों को छकाते हुए दौड़कर चार रन चुरा लिए, जिसे दखकर पंजाब के खिलाड़ी हैरान रह गए। देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले के दौरान अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब की पारी में तीसरे ओवर के दौरान अर्शदीप कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे। देवदत्त ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था लेकिन अन्य गेंदों पर कम रन बने थे। हालांकि अंतिम गेंद पर पडिक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.