नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को लेकर एक बेहद दिलचस्प भविष्यवाणी की है। अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम मौजूदा समय में इतनी मजबूत स्थिति में है कि टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों (रोहित शर्मा, शुभमन गिल या विराट कोहली) में से कोई एक इस सीरीज के दौरान दोहरा शतक जड़ सकता है। अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर खेल पत्रकार विमल कुमार से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, "22 दिनों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही है। मुझे लग रहा है कि भारतीय बल्लेबाजों में से कोई एक दोहरा शतक लगाने वाला है और इसकी प्रबल संभावना है कि वह टॉप-3 बल्लेबाजों में से ही कोई होगा।" अश्विन के अनुसार, भारतीय पिचों और न्यूजीलैंड के वर्तमान गेंदबाजी आक्रमण को देखते हु...