वाराणसी, फरवरी 1 -- बाबतपुर, संवाद। कोहरे के चलते रविवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम रही। इससे विमानों के संचालन पर खासा असर पड़ा। शारजाह से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को एक घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर सुबह 9.40 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। इसमें 186 यात्री सवार थे। यहां दृश्यता सामान्य से कम होने पर विमान हवा में लगभग एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसपर पायलट दल ने दिल्ली एटीसी से सम्पर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। विमान को डायवर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। दोपहर करीब तीन बजे यह विमान वापस वाराणसी पहुंचा। सुबह 11.30 बजे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.