चंदौली, जनवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर अब थमने लगा है। इससे राजधानी सहित लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन सुचारू दिखा। हालांकि अभी भी आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रविवार को विलंबित रहीं। इससे यात्री परेशान दिखे। इस दौरान आनन्द बिहार भागलपुर हमसफ़र एक्सप्रेस 4 घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 7 घंटा, राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 5 घंटा, मगध एक्सप्रेस 5 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटा, इंदौर पटना एक्सप्रेस 3 घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा अप की विभूति एक्सप्रेस 2 घंटा, कामख्या नई दिल्ली स्पेशल 6 घंटा, भुवनेश्वर आनंद बिहार सुपरफास्ट 3 घंटा विलंब से रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.