अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार की सुबह कोहरे से राहत भरी रही। बीते दिनों के मुकाबले दृश्यता बेहतर थी। सड़कों पर धुंध का असर नहीं दिखा। हालांकि साफ मौसम के बावजूद शीतलहर की मौजूदगी ने लोगों को सिहरन का एहसास कराया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे खुले स्थानों पर ठंड अधिक महसूस की गई। खासकर सुबह के समय घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने आसमान में दस्तक दी। धूप खिलखिलाने से गलन पहले की तुलना में कुछ कम महसूस हुई। बाजारों, पार्कों और खुले मैदानों में लोग धूप सेंकते नजर आए। धूप का असर वातावरण में बना रहा, जिससे दिन के समय राहत मिली। अधिकतम तापमान चढ़कर 19.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे है। मौसम ...