देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को कोहरे से राहत मिली, लेकिन गलन ने लोंगों को दिन भर कंपाया। कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा बना। ठंड से राहत को सूखी लकड़ी, इमली के कोयले, लकड़ी के बुरादे की मांग बढ़ गयी। वहीं ऊनी कपड़ों और गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गयी है। तापमान अधिकतम 15 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रहा। ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे का प्रकोप नहीं होने के बाद भी गलन भरी ठंड से लोग कांपते रहे। गलन भरी ठंड का प्रकोप शहर से लेकर गांव तक रहा। पखवाड़े भर से अधिक समय से ठंड पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल हैं। ठंड से बचने, राहत पाने को अलाव, हीटर, ब्लोअर सहारा बना रहा है। सड़क किनारे बेघर लोग गत्...