लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखण्ड में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह छह से दस बजे तक कोहरा देखा गया। रबी फसल ख़ासकर आलू को इससे नुकसान होने संभावना है। अन्य रबी फसलों में भी इसका असर देखा जाता है। पर आलू पर सीधा असर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान अपने फसल में कोहरा बचाव के लिए क्रेक्शील, रेडोमिल, हिम्पेरी पोस्ट आदि रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं। यह भी माना जाता है, सुबह शाम कोहरे गिरने के समय खेत के आस-पास धुंआ करने, खेतों में सिंचाई कर लगातार नमी रखने और पौधे में पानी का फुहारा देने से कुहासा का असर कम होता है। दिसंबर से जनवरी माह तक इसका प्रकोप देखा जाता है। जो किसानों के चिंता का कारण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.