एटा, दिसम्बर 16 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी से जोड़ों के दर्द ने लोगों को परेशान कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज लेने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। इसमें सबसे अधिक मरीज जोड़ों के दर्द के पहुंच रहे है। घुटने की बीमारी ने लोगों के चलने फिरने पर भी रोक सी लगा दी है। ऐसे में दर्द से राहत के लिए 300 से अधिक मरीज दवा लेने के लिए पहुंच गए। मंगलवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। रोगी पर्चा बचाने के बाद बीमार संबंधित ओपीडी में पहुंचे। जिससे अस्थिरोग ओपीडी में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। चिकित्सक डा.अंतरिक्ष ने बताया कि ओपीडी में 450 मरीजों में से सर्वाधिक 200 जोड़ों के दर्द के पहुंचे। ओपीडी में पहुंचने वाले जोड़ों के दर्द के मरीजों ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही जोड़ों ...