अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। ठंड के मौसम में दूसरी बार जबरदस्त कोहरा गिरा और सुबह कुछ घंटों के लिए दृश्यता जैसा माहौल हो गया। शहर की अपेक्षाकृत ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता (विजिबिलिटी) ज्यादा कम थी, जिससे कुछ मीटर दूर की चीजें भी नही दिखाई दे रहीं थीं। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण दिन और रात के तामपान में कुछ कमी दर्ज की है, साथ ही आने वाले समय मे भी कोहरा गिरने की संभावना जताई है।सबसे जयादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। बेहद कम दृश्यता के चलते धीमे धीमे उन्हें स्कूल पहुंचते देखा गया। ज्यादातर स्कूलों में मंगलवार को छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। सोमवार की रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था। जिससे चार पहिया वाहन से सफर करने वालों को सुबह तक सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा कर रात गुजारना पड़ा। फिर सुबह धीमी गति से गन्तव्य को रव...