कानपुर, दिसम्बर 15 -- पश्चिमी विक्षोभ के बाद पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में आ गया है। कानपुर नगर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बेहद घना कोहरा रहा। यहां दृश्यता 30 से 50 मीटर तक रही। कानपुर की रात इटावा के बाद प्रदेश में सबसे सर्द रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में अत्याधिक और 43 जिलों में घना कोहरा बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश में कहीं हल्के बादल तो कहीं धुंध के साथ कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में बेहद घना कोहरा रहा जिसमें कानपुर भी शामिल है। नगर में विशेषकर जलाशयों के इर्द गिर्द कोहरा बेहद घना रहा। यहां दृश्यता करीब 30 मीटर तक चली गई। अन्य स्थानों पर यह 50 मीटर के नजदीक रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले यह कम है। यह सामान्य से ...