शाहजहांपुर, जनवरी 15 -- जनपद में बुधवार सुबह घना कोहरा और ठंड देखने को मिली। तड़के सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदला और दोपहर तक धूप निकलने से ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिलते ही बाजारों में रौनक लौट आई और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने आज घने कोहरे की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.