कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। दो दिन हुई बूदा बांदी के बाद गुरूवार को घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। इसके चलते सड़कों व हाई- वे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जबकि कड़ाके की सर्दी व कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूलों को रवाना हुए। जनपद में दो दिन हुई बारिश के बाद बढ़ी सर्दी व शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बुधवार रात में सर्द हुए मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया। गुरूवार को मौसम ने फिर से करवट बदली।कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई। आसमान में कोहरे की चादर छाने से सड़कों व हाई-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे की धुंध से वाहन लाइट जलाकर धीम...