बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में माघ महीने में भी सर्दी से राहत नहीं है। भीषण सर्दी और गलन ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर रदिया है। सर्द भरी रातों के साथ-साथ दिन में भी धूप नहीं निकल रही हैं। कोहरा के चलते पूरा बदायूं दिन-रात ढ़का रहा और गलन भरी सर्दी ने कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरा के बीच पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। सुबह और शाम में कोहरा इतना ज्यादा घना रहा कि यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा है। जरूरी कार्यों से ही लोग घरों से निकले, वह भी लाइटें जलाकर चले हैं। फिर भी मार्ग से हाईवों तक रेंगना पड़ा और काफी परेशानी हुई है। मंगलवार की सुबह भीषण कोहरा और सर्दी के बीच हुई है। सुबह से दोपहर तक भीषण कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सुबह का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और...