मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- मुरादाबाद, संवाददाता । मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर रविवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 12204 गरीब रथ और 03312 डीएचएन फेस्टिवल स्पेशल करीब एक घंटा देरी से मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचीं। वहीं 05284 एमएफपी समर स्पेशल दो से तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जिस कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। दूसरी ओर, मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर भी ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। 15909 अवध एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कहीं-कहीं हल्के कोहरे और तकनीकी बाधाओं के चलते ट्रेनों की गति प्रभावित हुई है। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की योजना पूरी तरह बिगड़ गई। प्लेटफार्म पर बैठे कई यात्रियों ने बताया कि...