चंदौली, जनवरी 29 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर जारी है। इस दौरान ट्रेनों के विलंबित रहने से परिचालन अस्त व्यस्त रहा। ट्रेनों के विलंबित रहने से प्रतिक्षालय में बैठे यात्री परेशान दिखे। कोहरे के कारण गुरुवार को डाउन की मगध एक्सप्रेस 2 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, इंदौर पटना एक्सप्रेस 2 घंटा, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 5 घंटा, सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3 घंटा, बरकाकाना मेमू 3 घंटा और दून एक्सप्रेस एक घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा अप की उड़ीसा संपर्क क्रांति एक घंटा विलंब से रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...