अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवददाता। भीषण ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, असम, बंगाल से आने वाली ट्रेनें अधिक देरी से पहुंच रही है। रविवार को दिल्ली टूंडला मेमू एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी कालका एक्सप्रेस 27 मिनट, सीमाांचल 16 मिनट, जम्मू तवी अप 47 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 23 मिनट, स्वर्ण शाताब्दी 50 मिनट, फरक्का डाउन 52 मिनट, ऊंचाहार डाउन दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस 50 मिनट, फरक्का डाउन एक घंटे, संगम एक्सप्रेस 54 मिनट, कालिंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। ललितग्राम से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। नंदन कानन एक घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण सैकड़ों यात्रियों को ठंड में...