झांसी, जनवरी 4 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में कोहरे ने खूब कोहराम मचाया। रविवार तड़के झांसी-ललितपुर एनएच पर दुर्गापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बेकाबू गिट्टी से लदा डंपर घुसकर पलट गया। हादसे के बाद चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। वहीं गिट्टी सड़क पर बिखर गई। जिसे बिजौली पुलिस ने साफ कराकर यातायात सुचारू किया। झांसी-ललितपुर हाइवे पर रविवार को घना कोहराम छाया रहा। यहां एक गिट्टी लदा डंपर जा रहा था। जैसे ही चालक गांव दुर्गापुर के पास पहुंचा। तभी वहां पहले से सड़क किनारे कंटेनर खड़ा था। कोहरा घना होने की वजह से चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, डंपर पीछे से कंटेनर में टकरा गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाद डंपर में भरी बालू हाइवे पर बिखरे गई। इसके बाद डंपर बेकाबू होकर पलट गया। इसी बीच चालक ने क...