गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- दिलदारनगर। कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। यात्री स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करते दिखे, जबकि पुछताछ केंद्र पर जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रही। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। डाउन में उपासना एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि अप दिशा में अमृतसर मेल तीन घंटे, विभूति एक्सप्रेस सात घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 1.5 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 1.5 घंटे सहित कई ट्रेनें देरी से चलीं। डाउन दिशा में संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटा, डीडीयू-पटना पैसेंजर 1.5 घंटे और विभूति एक्सप्रेस दो घंटे देरी से दिलदारनगर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...