चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर शनिवार को भी कोहरे का असर रहा। जिससे ट्रेनों के विलंब होने का क्रम जारी रहा। जिससे आधा दर्जन ट्रेने विलंब से रवाना हुई। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की ट्रेनों में राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 9 घंटा, कुंभा एक्सप्रेस 4 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटा विलंब से रवाना हुई। वहीं अप की सहरसा बंगलूरू स्पेशल 11 घंटा, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 9 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 4 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटा और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 2 घंटा विलंबित रहीं। ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने के कारण इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...