संभल, जनवरी 6 -- जनपद में घने कोहरे और शीतलहर से लोग बेहाल हैं। सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। जिसने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार तड़के से ही घना कोहरा छाया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम ने करवट ली। आसमान पूरी तरह साफ हो गया। नौ बजे के बाद सूर्यदेव ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और धूप निकल आई। दिन में कई घंटे हल्की लेकिन सुकून देने वाली धूप रही। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा। मौसम के इस बदले मिजाज का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। बच्चे मैदानो...