बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। कोहरा-शीतलहर और सर्द हवायें शुक्रवार को भी जारी रहीं। कड़ाके की सर्दी से जनमानस संग पशु पक्षी भी परेशान हैं। बीते रोज की तुलना में शुक्रवार को दिन और रात के पारे में एक डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। आज दिन का तापमान 16 व रात का तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह और देर शाम गलन इतनी बढ़ गई है कि लोग बिना बेहद जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घना कोहरा छाने की वजह से हाईवे और मार्ग पर सुबह के समय दृश्यता शुन्य रही। जिसकी वजह से यातायात ठप रहा और जरूरी कार्यों से निकले लोग लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। आमतौर पर सुबह से खुलने वाली दुकानें अब देर से खुल रहीं हैं और शाम होते ही बाजार सिमटने लगते हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, हीटर, गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी ...