आगरा, दिसम्बर 15 -- एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के सहयोग से सोमवार को यातायात पुलिस ने कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए। वाहन चालकों को सर्दी के मौसम में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने राजकोल्ड तिराहे, बिलराम गेट चौराहे, मालगोदाम चौराहे पर वाहनों के पीछे लाल पीले और सफेद रंग के रिफ्लेक्टर रेडियम स्टीकर लगवाए। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इससे बचने के लिए रिफ्लेक्टर रेडियम स्टीकर अवश्य लगवाएं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइटस के जिलाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जिला महासचिव सुनील विजय, विजय राठी, ललित बिड़ला संभव जैन, विपुल माहेश्वरी, बसंत माहेश्वरी, किशन, चंद्रप्रकाश संदीप कोहली मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.