शामली, जनवरी 5 -- सर्दी के मौसम में कोहरे की दस्तक के साथ ही सड़कों पर चलना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे हाईवे किनारे खड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। कोहरे में ये खड़े वाहन समय पर दिखाई नहीं देते और गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। रविवार को आसमान में कोहरा छाया रहा। सर्दी शुरू होने के साथ ही हाईवों व सडकों पर कोहरा छाया रहता है। हालत यह रही कि सड़कों पर कुछ ही दूरी पर आगे का दृश्य साफ नजर नहीं आ रहा था। हाईवे पर अदृश्यता बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। ऐसे हालात में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। शहर के मुजफ्फरनगर हाईवे, कलेक्ट्रेट चौराहा, सहारनपुर हाईवे और मेरठ-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को सड़क किनारे कई ट्रक और अन्य वाह...