अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित आगरा कट के पास बुधवार की रात कोहरे के चलते कंटेनर ट्रक में घुस गया। हादसे में कन्नौज के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कन्न्नौज के छवरामऊ थाना क्षेत्र के गांव करमुल्लापुर निवासी नीलेश (35) पुत्र राधेश्याम चालक था। परिवार में दो बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह गुहावटी से केंटर में कबाड़ लादकर दिल्ली जा रहा था। रात को कोहरे के चलते दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित आगरा कट के पास पहंुचते ही केंटर सामने खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे धौर्रा माफी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान नीलेश की मौत हो गई। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.