हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरे की घनी चादर के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नुमाइश चौराहा और घण्टाघर मार्ग पर सेंट जेम्स स्कूल की बस और धान लदे एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दृश्यता बेहद कम थी। मंडी जा रहे धान लदे ट्रैक्टर और स्कूल बस की भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। नुमाइश चौराहा जैसे संवेदनशील इलाकों में सुबह के समय ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता न होने से वाहन चालक मनमानी गति से वाहन चलाते हैं। घण्टाघर रोड पर बढ़ते दबाव और सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के कारण कोहरे में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। कोहरे के दौरान स्कूली वाहनों के समय और मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश को ...