मेरठ, दिसम्बर 19 -- बढ़ते कोहरे के चलते नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई ने टोल प्लाजा संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद एनएचएआई ने वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए टोल प्लाजा प्रबंधन को सक्रिय अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई की एडवाइजरी के तहत टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से कोहरे में वाहन की गति नियंत्रित रखने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर हेजार्ड संकेत लगाने और पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की जा रही है। टोलकर्मी वाहन चालकों को रुक-रुक कर जरूरी सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर तेज हो गया है। ऐसे में एनएचएआई न...