फरीदाबाद, जनवरी 8 -- नूंह। जिले में कोहरे के मौसम को देखते हुए नूंह पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा है कि चालक यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने अपील की है कि वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं और गति सीमा का पालन करें। कोहरे में गाड़ी हमेशा लो-बीम पर चलाएं और स्पीड कम रखें। वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें और सड़क के बीच में गाड़ी न रोकें। तेज हॉर्न और तेज आवाज में संगीत बजाने से बचें। पुलिस ने सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी है। नींद आने पर वाहन न चलाने और पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...