मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जरा की चूक से दुर्घटना का डर बना रहता है। ऐसी स्थिति में सड़कों पर चौतरफा अवैध पार्किंग से बड़ा खतरा हो सकता है। खासकर शहर के इंट्री प्वाइंट पर सड़कों के किनारे से लेकर सर्विस लेन तक में अवैध पार्किंग है। शहर के प्रमुख इंट्री प्वाइंट चांदनी चौक, सदातपुर चौक, शनि मंदिर चौक, भगवानपुर, रामदयालु से लेकर कच्ची-पक्की, जीरोमाइल और मेडिकल ओवरब्रिज के पास अवैध पार्किंग ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। दृश्यता कम होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों को समय पर खड़े ट्रक, बस और निजी वाहन नजर नहीं आने से टक्कर की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंट्री प्वाइंट पर नो-पार्किंग का सख्त पालन, अवैध पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई...