लखनऊ, दिसम्बर 10 -- बहराइच रूपईडीहा हाईवे के कुतुबुद्दीन कलवारी गांव के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते रोडवेज बस व टेलर में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते टेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से चरदा सीएचसी भेजा। दुर्घटना ग्रस्त टेलर व बस को सड़क से हटवाकर साइड में किया गया है। रुपईडीहा थाने के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के कुतुबुद्दीन कलवारी गांव के पास बुधवार सुबह इलाके में घने कोहरे के बीच रोडवेज बस व ट्रेलर के टक्कर में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस रूपईडीहा से सवारी लिए नानपारा की ओर जा रही थी। नानपारा से बाबागंज की ओर आ रहे ट्रेलर वाहन कोहरे की वजह से कलवारी के पास आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल ट्रेलर चालक पंजाब प्रांत के गोविंद गढ़ जिले के मंडी निवासी रवि पुत्र करमा को चरद...