बागपत, जनवरी 6 -- बागपत। समूचा जनपद मंगलवार को घने कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। खासकर हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही। वहीं गलन भरी ठंड से बचने लिए दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर रहे। आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। कई स्थानों पर कोहरे की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी गाड़ियों में फॉग लाइट जलाकर रखीं, जिससे हादसों से बचा जा सके। वहीं, घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया रहा। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें समय से घंटों की देरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.