उरई, दिसम्बर 18 -- कुठौंद। नेशनल हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास बुधवार रात कोहरे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुठौंद के नवासी के युवक की मौत हो गई। युवक रनियां में बीमार पिता को देखकर गांव लौट रहा था। अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। थाना कठौंद के ग्राम नवासी निवासी विमल सिंह सेंगर खेती करता था। जबकि पिता निर्भय सिंह रनियां की एक में फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार को वह अपने पिता का स्वस्थ्य खराब होने की सूचना पर रनियां आया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। कानुपर- झांसी हाईवे पर पिपरी के पास कोहरे के चलते तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में अक्कर मार दी। इससे वह ग...